गुलदार को पकड़ने की मांग की
नैनीताल। नगारी व फरसौली क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की धमक से दहशत से है। गुलदार के भय से लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं सोमवार देर रात गुलदार ने रमेश जोशी के गोशाला में घुस गया। स्थानीय दर्शन नेगी, हरेंद्र आर्य ने बताया कि पिछले दिनों शाम के समय गुलदार घरों के आसपास दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
