Friday, October 16, 2026
OTHER NEWS

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 97 का चालान

 

नैनीताल। नगर में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 97 लोगों का चालान कर 26 हजार का जुर्माना वसूला। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि एमवी एक्ट चालान में 33, कोर्ट चालान दो, नगद चालान 20 काटकर 12500 संयोजन शुल्क वसूला। महामारी अधिनियम में बगैर मास्क घूम रहे नौ लोगों का चालान कर दो हजार व सोशल डिस्टेंसिंग के 17 चालान काटकर दो हजार जुर्माना वसूला।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *