प्रियंका गांधी ने जनसभा को सम्बोधित किया
लखनऊ
171-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी शहाना सिद्दीकी के समर्थन में आज बालागंज चौराहा पर कांग्रेस महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जनसभा को सम्बोधित किया।
यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी रामगोपाल सिंह ने बताया कि
कांग्रेस महासचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि आप लखनऊ वाले हैं आपने देखा है, मंहगाई, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, कोरोना में चिकित्सा का अभाव और बच्चों की शिक्षा पर सरकार की चुप्पी आदि पर बोलती हुई, प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार ने अपना धर्म नही निभाया, सरकार का धर्म, नेता का धर्म सेवा होती हैं, मंहगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, पर सरकार ने अपना धर्म नही निभाया, उधोग धंधे बन्द पड़े हैं, महिलाओं पर अत्याचार पर सरकार चुप है क्यों नही निभाती अपना धर्म वर्तमान सरकार, आपने पांच साल का कार्यकाल देखा है और पिछली सरकारों को भी देखा, पर आम आदमी के लिए कौन सोचता है वह हैं कांग्रेस पार्टी, हम उत्तर प्रदेश में आते हैं तो 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का संकल्प हैं और नये-नये रोजगार पैदा करेंगे, हम छोटे-छोटे दुकानदारो की बात करते हैं, हम रोजगार की बात करते हैं, हम हमेशा आम आदमी के लिए सडक़ पर उतर कर संघर्ष के लिए तैयार रहते हैं, अब समय आपके हाथ मे है, जो सरकार को बदलकर विकास करने वाली कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प हो, ताकि हम जनता के सुख-दुख और उनकी आवश्कताओं का निदान कर सकने वाली सरकार हो वह हैं कांग्रेस सरकार आइये अपनी पश्चिम प्रत्याशी बहन शहाना सिद्दीकी को चुनें और वोट कर कांग्रेस पार्टी को जीतने का संकल्प लें।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, पश्चिम प्रभारी रईस अहमद, वरिष्ठ नेता जे.पी मिश्रा, पूर्व पार्षद के.के शुक्ला, रामपाल शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, रामगोपाल सिंह, राजेश सिंह काली, अजय शुक्ला सहित प्रमुख है।
