Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

एक दिन पहले ही रूसी सीमा पर भेजे थे 12 हजार सैनिक

नई दिल्ली

यूक्रेन को अमेरिका 20 करोड़ डॉलर की और सैन्य सहायता देने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे लेकर शनिवार को एक ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किया। इसके तहत यूएस यूक्रेन के लिए सैन्य शक्षिण और ट्रेनिंग सहित रक्षा सामग्री के लिए अतिरक्ति 20 करोड़ डॉलर की मंजूरी दी गई। इस घोषणा के बाद यूक्रेन को पिछले एक साल में दी गई कुल सुरक्षा सहायता 1.2 अरब डॉलर हो गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले का यह तीसरा हफ्ता है। इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 35 करोड़ डॉलर के पैकेज को मंजूरी दी थी। रक्षा विभाग के अनुसार, 1961 का विदेशी सहायता अधिनियम (एफएए) एक राष्ट्रपति को ष्संयुक्त राज्य की संपत्ति या सेवाओं के स्वभावष् को विधायी प्राधिकरण या बजटीय विनियोग के बिना विदेशी राष्ट्रों के लिए अधिकृत करने की अनुमति देता है। बाइडेन ने लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया जैसे देशों में रूस से सटी सीमा पर अपने 12 हजार सैनिक भी भेजे हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि वह यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने जा रहे। बाइडेन ने हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के सदस्यों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिका श्यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने जा रहा हैश्, लेकिन उन्होंने यह श्कड़ा संदेश भी भेजा कि वॉशिंगटन नाटो के दायरे में आने वाली हर इंच जमीन की रक्षा करेगा।श् वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर कीव चाहता है, तो अमेरिका यूक्रेन में शांति प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए रूस के साथ कूटनीति बातचीत में शामिल होने के लिए तैयार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया,ष्अगर ऐसे राजनयिक कदम, जो हम उठा सकते हैं, जो यूक्रेनी सरकार के अनुसार मददगार होंगे, तो हम उन्हें लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि हम जमीनी हकीकत देखकर रूस के इरादों के बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *