Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

प्रदेश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 54 नये मामले आये

लखनऊ

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 55,806 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 54 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,67,50,255 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 55 लोग व अब तक कुल 20,46,070 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 777 एक्टिव मामले है।
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 20 मार्च, 2022 को एक दिन में 55,908 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,25,34,003 व दूसरी डोज 12,15,76,357 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,29,43,839 व दूसरी डोज 67,21,891 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 14,178 व कल तक 23,51,602 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,61,41,870 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *