Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWSUTTAR PRADESH

देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप की रक्षा करने का लिया संकल्प

 

गाजीपुर,

देश के महान समाजवादी नेता पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर की 95वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धांजलि अर्पित किया और उनके बताए रास्ते पर चल कर देश की सत्ता पर काबिज सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने एवं देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक ऐसे यूवा तुर्क नेता थे जिन्होंने दृढ़ता, ईमानदारी और साहस के साथ निहित स्वार्थके खिलाफ लड़ाई लड़ी। वह हमेशा व्यक्तिगत और सत्ता की राजनीति के खिलाफ रहे। उन्होंने हमेशा वैचारिक लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक परिवर्तन की राजनीति का समर्थन किया। वह साहस और सत्य के प्रतीक थे, उनके मन में देश के गरीबों, शोषितों और पीडि़तों के लिए गहरी पीड़ा थी जिसकी झलक उनके उद्बोधन के दौरान अक्सर दिखती थी। इस अवसर पर सदानंद यादव, दिनेश यादव, कमला यादव, संतोष यादव, रत्न पाल, लड्डन खां, गोपाल यादव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रामनगीना यादव, अवधेश कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *