यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस ने ऑटो चालको को दी हिदायत,टेम्पो में जालियां लगवायी
फिऱोज़ाबाद
शहर में लगने वाले जाम की समस्या से आम आदमी को राहत देने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है.
सोशल मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम जनपद फिरोजाबाद द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने एवं सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु सघन अभियान चलाकर ऑटो,टैम्पों में दाहिनी तरफ जालियाँ लगवायी गयी तथा ऑटो में से ड्राइवर के पास लगी दोनो तरफ की सीटे निकलवायी गयी, साथ ही ऑटो,ई-रिक्शा में लगे साउण्ड सिस्टम निकलवाये गये एवं समस्त वाहन चालकों को चौराहे,तिराहों पर एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी देकर उनको सख्त हिदायत दी गयी कि भविष्य में किसी ऑटो,ई-रिक्शा चालक द्वारा यातायात नियमों उल्लंघन किया गया तो सम्बन्धित के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही की जायेगी.सवारी लेने वाले वाहन चालकों को चौराहों,तिराहों पर निर्धारित जगह पर वाहन खड़ा कर सवारी उतारने एवं लेने हेतु निर्देशित किया गया
