दो जोड़ी ग्रीष्मकाल विशेष गाडिय़ों को चलाने का निर्णय
प्रयागराज,
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ग्रीष्मकाल विशेष गाडिय़ों के संचालन करने का निर्णय लिया है। जिससे यात्री गण लाभान्वित होंगे।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा के अनुसार गाड़ी सं. 02103-02104 लोकमान्य तिलक (ट.)-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (ट.) सुपर फास्ट विशेष गाड़ी 02103 लोकमान्य तिलक (ट.) से प्रत्येक सोमवार 16 से 30 मई तक तथा गाड़ी 02104 गोरखपुर से प्रत्येक बुधवार 18 मई से 01 जून तक चलेगी। गाड़ी संरचना में सामान्य श्रेणी 04, चेयर कार 14, एसएलआर 01, एसएलआरडी 01 सहित कुल 20 एलएचबी कोच होंगे।
इसी प्रकार गाड़ी सं. 02105-02106 लोकमान्य तिलक (ट.)-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक (ट.) सुपर फास्ट विशेष गाड़ी 02105 लोकमान्य तिलक (ट.) से प्रत्येक बुधवार 18 मई से 01 जून तक तथा गाड़ी 02106 गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार 20 मई से 03 जून तक चलेगी। गाड़ी संरचना में सामान्य श्रेणी 03, चेयर कार 09, एसी तृतीय श्रेणी 06, एसएलआर 01, एसएलआरडी 01 सहित कुल 20 एलएचबी कोच होंगे।
