नाटो ने फिनलैंड का किया स्वागत
ब्रुसेल्स
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में फिनलैंड के शामिल होने को लेकर हो रही चर्चा के बीच इसके महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, फिनलैंड का नाटो में गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि फिनलैंड का नाटो में शामिल होने की प्रक्रिया सुचारु और तेज गति से होगी।
फिनलैंड के नाटो में अविलंब शामिल होने की घोषणा के बाद श्री स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से इसे और नाटो दोनों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, फिनलैंड अगर नाटो में आवेदन करने का निर्णय लेता है तो उसका गर्मजोशी से स्वागत किया जायेगा और नाटो में उसका शामिल होने की प्रक्रिया सुचारु और तेजी से होगी।
स्टोल्टेनबर्ग ने आगे कहा, ‘‘फिनलैंड नाटो का करीबी दोस्त होने के साथ-साथ प्रगढ़ लोकतंत्र है और यूरोपियन यूनियन का सदस्य भी है तथा यूरो-अटलांटिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
