Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

नदी में डूब रही बच्ची को बचाया

चम्पावत। शारदा नदी में डूब रही एक तीन वर्षीय बच्ची को तैराक पुलिस ने समय रहते बचा लिया। बुधवार को पीलीभीत यूपी से एक परिवार मां पूर्णागिरि दर्शन करके शारदा नदी में स्नान के लिए पहुंचा। तभी अचानक एक बच्ची शारदा स्नान घाट में स्नान करते समय नदी के तेज बहाव में बहने लगी। बच्ची को बहता देख परिजनों ने चीख-पुकार करनी शुरू कर दी। मौके पर तैनात जल पुलिस ने डूब रही बच्ची को सुरक्षित बचा लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तैराक पुलिस टीम में रविंद्र कुमार पहलवान, कांस्टेबल दिनेश प्रसाद, भुवन उपाध्याय, अमित कश्यप, पंकज कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *