STATE NEWSUTTAR PRADESH

 विद्युत सखियों द्वारा 133 करोड़ रुपए का विद्युत बिलो का किया गया कलेक्शन – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, 16 जून (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रदेश में जहां विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है वही विद्युत बिलों के भुगतान कराने में भी समूहों  से चयनित विद्युत सखियों द्वारा अहम भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड के साथ अभिसरण के माध्यम से आजीविका संवर्धन व महिलाओं के आय सृजन के लिए उप मुख्यमंत्री  की प्रेरणा व दूरगामी मार्गदर्शन के फलस्वरूप प्रदेश के सभी 75 जनपदों में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विधुत् बिलों के कलेक्शन का कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से कराया जा रहा है।
वर्तमान में प्रदेश के 75 जनपदों में विद्युत् बिल कलेक्शन के लिए  स्वयं सहायता समूह की कुल 8983 महिला सदस्यों द्वारा 133 करोड़ रूपए का बिल कलेक्शन सम्बन्धित कार्य किया गया है। जिससे विद्युत सखियों को कुल रु 1.90 करोड़ का कमीशन प्राप्त  हुआ है।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *