गोरिल्लाओं जैसा न हो अग्निवीर योजना का हाल
देहरादून। यूकेडी ने भारतीय सेना के लिए अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती योजना का विरोध किया है। यूकेडी के पूर्व केन्द्रीय महामंत्री सुनील ध्यानी ने कहा कि, प्रदेश स्तर पर यूकेडी 20 जून को जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को इस सम्बंध में ज्ञापन भेजेगा। दल का मानना है कि पर्वतीय भागों में पूर्व में युवाओं को एसएसबी द्वारा गोरिल्ला ट्रेनिंग दी जाती थी। जो बाद में बंद कर दी गई। लेकिन हजारों की संख्या में प्रशिक्षित गोरिल्ला आज बेरोजगार बैठे हैं। सरकार उन्हें सरकारी विभागों में समाहित नहीं कर पाई। बार बार गोरिल्ला जवानों को प्रदर्शन करना पड़ता है। अग्निपथ योजना भी ऐसा ही जुमला साबित होगा।
