Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

गंगा में दुग्धाभिषेक कर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की

ऋषिकेश। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन गंगा में दुग्धाभिषेक कर मनाया। इस मौके पर राहुल की दीर्घायु की कामना की।
रविवार को कांग्रेसी त्रिवेणी घाट पर पहुंचे और गंगा में दुग्धाभिषेक कर राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की। एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राहुल गांधी देश के ऐसे नेता हैं, जो सत्ता पक्ष की गलतियों पर आवाज़ उठाने का लगातार काम कर रहे हैं। आज देश के विषम हालातों में देश को राहुल गांधी जैसे नेता की ज़रूरत है।
महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राहुल गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि उनका जन्मदिन ना मनाया जाए। लेकिन ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर उनकी दीर्घायु की और सत्ता पक्ष के जनविरोधी निर्णयों से लड़ने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, योगेश शर्मा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, सरोजनी थपलियाल, सावित्री देवी, पूर्व पार्षद राहुल शर्मा, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, सहदेव राठौर, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, गौरव यादव, इमरान सैफी, तरुण त्यागी, आदित्य झा, मुकेश वत्स, जय सिंह राणा, जयपाल सिंह, कमल किशोर थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *