Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

13 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

ऋषिकेश। एसओजी देहात की टीम ने लोडर वाहन से 13 पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन सीज कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज किया है। एसओजी देहात प्रभारी ओमकांत भूषण ने बताया कि सोमवार रात को उनकी टीम ने डिग्री कॉलेज, हरिद्वार रोड के पास एक लोडर वाहन को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के लिए रोका। वाहन से अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुई। वाहन में दो लोग सवार थे। इनकी पहचान योगेश यादव पुत्र नंदकिशोर यादव और अनिल कुमार पुत्र संतराम कौशल निवासी चंदननगर, जिला देहरादून के रूप में हुई है। टीम में कांस्टेबल कमल जोशी, सोनी कुमार आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *