Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

अब नामांकन से पहले लगवानी होगी वैक्सीन वरना नहीं मिलेगा पर्चा

मुरादाबाद 

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में चाहिए जीतनी है कुर्सी, तो यह 45 साल से ऊपर वालों को पहले कोरोना वैक्सीनशन लगवानी होगी. उसके बाद ही पर्चा दिया जाएगा. एडीएम का कहना है कि इस समय महामारी के केस बढ़ रहे हैं. इसलिए लोगों से आग्रह है कि ख्याल रखें और 45 से अधिक उम्र वाले टीकाकरण अवश्य लगवा लें।
मालूम हो, उत्तर प्रदेश में 4 चरणों में पंचायत चुनाव होना है. वहीं, इन दिनों कोरोनावायरस के केस एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं. वहीं, कोरोना वैक्सीनशन को लेकर भी शासन-प्रशासन सख्त है. और ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराने के लिए प्रयासरत है. इस समय में 45 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीनशन के लिए जागरूक किया जा रहा है।
ऐसे में मुरादाबाद में इस उम्र से ऊपर के प्रत्याशियों को चुनाव का पर्चा खरीदने से पहले कोरोना वैक्सीनशन कार्ड दिखाना होगा. उसके बाद ही उन्हें पर्चा दिया जा रहा है. ऐसे में चुनाव के त्व् ।क्ड प्रशासन की मानें, तो इस समय वैक्सीनशन बढ़ाने की जरूरत है. ऐसे में प्रत्याशियों से आग्रह किया जा रहा है कि पहले वैक्सीनशन कराएं फिर नामांकन कराने आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *