Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

जनसंख्या संतुलन ही सामाजिक समस्याओं का समाधान

 

लखनऊ,

विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक सुरक्षा संगठन के सहयोग कमला दयाल फाउंडेशन

एवं इंस्टिट्यूट ऑफ आर्ट एंड कल्चर संस्था के चित्रकारों( संजीव गुप्ता ,राकेश कुमार, पंकज , धीरेंद्र प्रताप,

दिलीप कुमार ) द्वारा झूलेलाल पार्क में जनसंख्या की बढ़ती समस्या पर संतुलन ही समाधान थीम पर एक रंगोली

बनाई ।

इस मौके पर पंकज शुक्ला डिप्टी डिविजनल वार्डन ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती खाद्य समस्या जनसंख्या समस्या

का ही एक रूप है यदि हमें समय रहते समय संतुलन नहीं किया तो 2050 तक एक गंभीर समस्या के रूप में हमारे

सामने होगी। इसी क्रम में सेक्टर वार्डन आदर्श वर्मा ने कहा कि आज भारत के विकास में शिक्षा रोजगार स्वास्थ

संबंधित जो समस्याएं हैं, इन सभी समस्याओं का कहीं न कहीं बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव है और इन सभी

समस्याओं के समाधान के लिए जनसंख्या संतुलन आवश्यक है। इसके साथ ही अन्य लोगों ने भी जनसंख्या संतुलन

पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी कार्यकर्ताओं ने अपने आसपास के मोहल्लों में बढ़ती हुई जनसंख्या पर पर्चे

बांटकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *