वसी व मुख्तार के खिलाफ विदेशी संबंधों से लेकर फंडिंग की जांच
कानपुर,
नई सडक़ हिंसा में फंडिंग करने के आरोपित बिल्डर हाजी मोहम्मद वसी और मुख्तार बाबा के तब्लीगी जमात से भी रिश्ते हैं। पुलिस व प्रशासनिक अफसर विदेशी संबंधों से लेकर फंडिंग की जांच कर रहे है। प्रशासन व पुलिस को भेजे गए गुमनाम पत्र में लिंक मिला है जिसमें विदेशी फंडिंग का जिक्र है। इसमें कई की रकम लगी होने की आशंका है। भेजे गए पत्र के मुताबिक दोनों तब्लीगी जमात से जुड़े हैं। वसी के अपार्टमेंट में भी विदेशी पैसा लगाने होने की भी आशंका है। प्रशासन वसी के अपार्टमेंट निर्माण में पैसा लगाने वाले समेत कंपनी के अन्य निदेशकों को खंगाल रहा है। पुलिस ने प्राथमिक जांच पूरी कर ली है। एडीएम सिटी अतुल कुमार ने बताया कि गुमनाम पत्रों को पुलिस को भेज दिया गया है। जांच उनके स्तर से ही हो रही है।
