Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

यात्री किराया वापसी को लेकर कंडक्टर से भिड़े

कानपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। रोडवेज के किदवईनगर डिपो की एक बस का इंजन जीटी रोड पर खराब हो गया। लखनऊ जाने वाले यात्री किराया वापसी को लेकर कंडक्टर से भिड़ गए। जद्दोजहद के बाद कंडक्टर ने किराए में कुछ कटौती करके उन्हें वापस किया। एक घंटे तक बवाल चलता रहा। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे किदवई नगर डिपो की बस संख्या यूपी-77 टी 0619 झकरकटी से लखनऊ को चली। कृष्णापुरम के सामने इंजन से तेज आवाजें निकलने लगीं। इसके बाद इंजन बंद हो गया। कई प्रयास के बाद इंजन स्टार्ट न हुआ तो चालक ने सवारियों से उतरने को कहा और डिपो को सूचना दी। सुबह का समय होने से नौकरीपेशा लोगों ने विरोध करने के साथ तत्काल किराया लौटाने की मांग की। कंडक्टर ने हर यात्री से कटौती करने के बाद बचा किराया लौटा। कोई 22 सवारियों का कंडक्टर ने किराया लौटाया। इस चक्कर में लगभग एक घंटे तक जीटी रोड पर यात्रियों का बवाल चला। रोडवेज अफसरों ने बताया कि इंजन फेल होने के मामले की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *