Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

ढाबे पर रुके रोडवेज बस चालक की संदिग्ध हालात में मौत

कानपुर, 14 जुलाई (आरएनएस)। विधूना से कानपुर आ रही बस के रास्ते में खराब होने पर लालगांव के पास एक ढाबे पर रुके रोडवेज बस चालक की रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। लालगांव निवासी राजेंद्र दिवाकर (50) परिवहन निगम में चालक था। बुधवार को विधूना से सवारियां लेकर कानपुर आ रहा था। रास्ते में याकूबपुर के पास बस खराब हो गई। इस पर पीछे से आ रही दूसरी बस में सवारियां शिफ्ट करने के साथ कंडक्टर भी उसी बस से कानपुर रवाना हो गया, जबकि राजेंद्र किसी तरह बस लेकर लालगांव तक आया। यहां सडक़ किनारे बस खड़ी कर ढाबे पर लेट गया। रात में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
सुबह जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी किरन बदहवास हो गई। पुत्रों सौरभ व आकाश का रो रोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी पर पहुंची रसूलाबाद पुलिस ने छानबीन की। एसओ रसूलाबाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *