जुआ-सट्टा पर लगाम कसने महिला सरपंचों की पहल, गांवों में अवैध शराब बेची तो पंचायत लगाएगी जुर्माना
सागर,
इस बार पंचायतों में चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरपंच कुछ सार्थक पहल करने की कोशिश अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही करते नजर आ रहे हैं। मुद्दा सामाजिक बुराईयों से जुड़ा है और इसमें अपनी पंचायतों में शराब के साथ ुआ-सट्टा को भी पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए कमर कसी जा रही है। सागर जिले की दो पंचायतों में ऐसी ही पहल हुई है और शायद यह महिला सशक्तिकरण की सार्थकता ही है इन दोनों ही पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच महिलाएं हैं। पिछले तीन दिनों में दो महिला सरपंचों ने इस आशय की घोषणा कर दी है। बात करें तो नरयावली ब्लॉक केक जेरई पंचायत में बासिया भांसा ग्राम की नवनिर्वाचित सरपंच उमारानी ठाकुर की तो उन्होंने गांव में अवैध शराब के विक्रय, इसके सेवन के साथ ग्रामीणों में जड़ जमा चुकी जुआ-सट्टा की लत छुड़ाने के लिए यह अभियान पुलिस के सहयोग से शुरु किया गया है। इसके तहत अब पूरे गांव के लोगों की सहमति से यह तय किया गया है कि गांव में अवैध शराब का विक्रय कोई नहीं कर सकेगा। कोई न तो जुआ-सट्टा पर दांव लगाएगा और ना ही शरा बके नशे में धूत होकर गांव में प्रवेश कर सकेगा। ग्रामीणों की सहमति से बकायदा इसके लिए जुर्माना का प्रावधान भी किया गया है। यदि कोई व्यक्ति शराब के नशे में पाया जाता है या फिर जुआ-सट्टा खेलते मिलता है तो उस पर 51 सौ रुपए का जुर्माना किया जाएगा। श्रीमती इाकुर पहली बार सरपंच निर्वाचित हुई हैं और उनकी इस पहल को उनके पुत्र शैलेंद्र सिंह ठाकुर अन्य ग्रामीणों व पुलिस की मदद से क्रियान्वित करेंगे। इस अनूठी पहल से नरयावली थाना प्रभारी जेपी सिंह को भी अवगत कराया गया जिन्होंने आश्वस्त किया है कि ग्राम पंचायत से लिखित शिकायत मिलने के बाद संबंधितों पर पुलिस तत्काल ही कार्यवाही करेगी।
