Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

फरार चल रहे दो वारंटी हरिद्वार से गिरफ्तार

चम्पावत

कोर्ट की तारीखों से फरार चल रहे दो वारंटियों को बनबसा पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पूर्व में बनबसा थाने में फर्जीवाड़े में मुकदमा दर्ज है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। उनके लिए कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन कराया था। एसएचओ धर्मवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी अरशद हुसैन पुत्र अब्दुल कायुम और तुषार खुराना पुत्र विजय कुमार खुराना हरिद्वार जिले के रहने वाले हैं। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *