Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

कामन नदी में डूबे मजदूर का शव बरामद

रुद्रपुर। कामन नदी में डूबे मजदूर का शव पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने दूसरे दिन सुबह बरामद कर लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सबोरा निवासी मनोज सिंह राणा (45) पुत्र धन सिंह राणा मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को वह अपने साथियों के साथ कामन नदी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान वह मछलियां पकड़ने के लिये नदी में गहरे पानी की ओर चला गया। यहां पानी ठहरा और गहरा होने के कारण वह डूब गया। रविवार को उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह चार बजे कामन नदी में मनोज का शव उतराता मिला। जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *