Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

बसपा विधायक व पत्नी पर दर्ज हुआ केस

गाजियाबाद 

यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है. वोटर्स को रिझाने के लिए प्रत्याशी ने जोड़-तोड़ और प्रचार तेज कर दिया है. इसी प्रचार में गाजियाबाद के बसपा विधायक असलम चैधरी और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बीएसपी विधायक की पत्नी पंचायत चुनावी मैदान में हैं. असलम चैधरी गाजियाबाद की धौलाना सीट से एमएलए हैं।
जानकारी मुताबिक विधायक ने पत्नी के समर्थन में जुलूस निकाला गया था. इसमें 100 से ज्यादा लोग एकट्ठा हुए थे. इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म परा डाला था. जिसके बाद आचार संहिता के उल्लंघन में उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मसूरी थाना एरिया में केस दर्ज हुआ है।
राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोरोना की बढ़ती रफ्तार में चुनाव आयोग ने तय किया है कि प्रत्याशी 5 से ज्यादा लोगों के साथ प्रचार नहीं कर सकते है. जुलूस भी नहीं निकाल सकते है, लेकिन बसपा विधायक प्रचार में इन नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।
आपको बता दें कि यूपी में पंचायत चुनाव चार चरण में होंगे. पहला चरण 15 अप्रैल, दूसरा 19, तीसरा 26 को और चैथा चरण 29 अप्रैल को होगा. पहले चरण में 18 जिलों में पंचायत चुनावों के लिए वोटिंग होगी. जबकि दूसरे और तीसरे में 20 जिले होंगे और चैथे चरण में 17 जिलों में लोग ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने के लिए वोट डालेंगे. नतीजे 2 मई को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *