Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

आसमान छूती महंगाई एवं बेरोजगारी, के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस करेगी ‘‘राजभवन’’ का घेराव – अशोक सिंह

लखनऊ

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि देश के ग्रामीण एवं शहरी दोंनो क्षेत्रों के औपचारिक और अनौपचारिक क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी का एक चरण देखा जा रहा है। इसके अलावा, विवादास्पद, खराब कल्पना और जल्दबाजी में तैयार की गयी अग्निपथ योजना, जिसमें कई जोखिम हैं, जिसने न केवल सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और लोकाचार को ही नहीं नष्ट किया बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की आकांक्षाओं को भी नष्ट कर दिया है। जबसे संसद का मानसूत्र सत्र शुरू हुआ है कांग्रेस पार्टी सदन के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं रिकार्ड तोड़ महंगाई तथा बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *