Friday, October 16, 2026
STATE NEWS

बॉक्सिंग और दौड़ में खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा

चम्पावत। स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय एथलेटिक और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें एथलेटिक के छात्र-छात्राओं ने कई पदक हासिल किए। शनिवार को समापन कार्यक्रम में स्टेडियम प्रभारी संग्राम सिंह यादव ने गोविंद बल्लभ पंत के मूर्ति पर दीप प्रज्वलित किया। यहां सौ मीटर अंडर-16 बालक वर्ग में हर्षवर्धन ने बाजी मारी। अंडर-16 की सौ मीटर बालिका वर्ग में प्रिया चंद पहले स्थान पर रहीं। 40-42 किलो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में संजना बोहरा ने पहला तो नेहा कुंवर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग के 33-36 किलो बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पहले स्थान में वंश खाती और दूसरे स्थान में अराध्य सिंह रहे। मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक अमित अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां संरक्षक लक्ष्मण सिंह पाटनी, सचिव धनंजय गुप्ता, कोच मुकेश शर्मा, ललित मोहन कुंवर, सूरज पांडेय, चंद्र शेखर, ललित मोहन भट्ट, तुलसी, ममता, निहाल, पुष्पा भट्ट आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *