Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

वनराजियों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

पिथौरागढ़। महिला अधिकार किसान मंच ने नैनीताल में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन देकर वनराजियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। किमखोला, भक्तिरवा, बरम, कौली कन्याल, चिफलतरा, जौलजीबी, दातूं की महिलाओं ने कहा कि वन भूमि पर अधिकार पत्र तो मिल गए हैं पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्कोट मृग अभयारण्य के 123 गांव में 7 वनराजी गांव प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की है। यहां भागीरथी, कमला, गायत्री, पूर्णिमा, कमान सिंह, बहादुर राम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *