Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

14 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़।

14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। कर्मियों ने कहा कि सरकार द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन का रास्ता चुनना पडेगा। शनिवार को राज्य विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय मंत्री उमेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में सदस्य विद्युत वितरण खंड परिसर में एकत्र हुए। कहा कि लंबे समय से वे पूर्व की तरह कार्मिकों को मिलने वाले एसीपी 9,14,16 करने, प्रोत्साहन भत्ता, कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश की तरह 2005 तक पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कार्यरत संविदा कर्मियों की भी विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करने को कहा है। कर्मियों ने कहा कि 21 जून को हुई वार्ता के बाद समझौते को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कर्मी उग्र आंदोलन का रास्ता चुनेंगे। सभा का संचालन ईश्वर सिंह धामी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *