Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

निराश्रित बच्चों की मदद को राड्स अध्यक्ष ने बढ़ाया हाथ

पौड़ी

प्रतापनगर के नाग गांव निवासी तीन निराश्रित बच्चों की मदद के लिए ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति (राड्स) रानीचौरी के अध्यक्ष ने हाथ आगे बढ़ाया है। वह प्रत्येक माह तीनों बच्चों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद देंगे। प्रतापनगर नाग गांव निवासी जितेंद्र सिंह पंवार ट्रक चालक थे। वर्ष 2014 में चार मार्च को उनकी ट्रक दुर्घटना के दौरान मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके तीन नाबालिग बच्चे छूट गये थे। एक साल बाद उनकी पत्नी का भी निधन हो गया। मां और पिता के निधन के बाद रीतिका, प्रिया और सूरज की जिम्मेदारी बूढ़े दादा-दादी के कंधों पर आ पड़ी। दादा का भी इसी वर्ष जनवरी माह में निधन हो गया। दादी वृद्ध होने के कारण बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ है। नाग गांव के पूर्व प्रधान विनोद पंवार तथा नरेश नेगी ने बताया कि रीतिका अभी (17) साल की है, वह आंशिक रूप से दिव्यांग भी है, उनकी एक छोटी बहन प्रिया और एक छोटा भाई सूरज दस वर्ष का है। इससे घर की स्थिति बहुत खराब है। राड्स संस्था अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा जब तक सरकार की ओर से कोई मदद तथा बच्चों को पेंशन आदि नहीं दी जाती है, वह तीनों बच्चों को प्रतिमाह एक-एक हजार रुपये पेंशन देते रहेंगे। जिला बाल कल्याण समिति सदस्य महिपाल सिंह नेगी कहा कि समिति की ओर बच्चों की हर संभव मदद करने की कोशिश की जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *