Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

पदयात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर डाला प्रकाश

अल्मोड़ा

विधानसभा में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा जारी है। चौथे दिन यात्रा पन्याली-सरोली होते हुए पिलखोली, जैनोली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। पदयात्रा के दौरान सभाओं में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता महात्मा गांधी के भजन गाते हुए चल रहे थे। यात्रा में पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र रावत, अंबादत्त पंत, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार,ग्राम प्रधान जयपाल सिंह, बीडीसी ललित मोहन फर्त्याल, गणेश बेलवाल, देवेंद्र करायत, रविंद्र माहरा, जोधा सिंह, जीवन सिंह नेगी, कुंवर सिंह अस्वाल, नवीन आर्या, कुबेर सिंह माहरा, पान सिंह, बाग सिंह, हर सिंह माहरा, महिपाल सिंह माहरा, डुंगर सिंह, माधो सिंह, माहरा, कैलाश फर्त्याल, रवि माहरा, पूरन सिंह माहरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *