धूमधाम से मनाया भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस

देहरादून

भाजपा समेत विभिन्न संगठनों ने स्तंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। भाजपा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने विभिन्न स्थानेां पर जाकर ध्वजारोहण किया। अंबेडकर नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। उधर, जीएमएस मंडल में मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें राज्य सभा सांसद नेरश बसंल, कैंट विधायक सविता कपूर, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, सिद्धार्थ बंसल, धनराज छेत्री, श्रवण वर्मा, अंकित अग्रवाल, मोहन भट्ट, विशाल शर्मा, रणजीत सेमवाल मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर किया रुद्राभिषेक यज्ञ:  अपनी संस्कृति अपना मंच ने स्वतंत्रता दिवस पर रुद्राभिषेक कर अमर शहीदों को याद किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर दिनेश रावत, पूजा नौटियाल, अर्चना बिष्ट, रमा गौड़, मेनका शुक्ला, मृदुला तोमर, पुष्पा मेहरा, भारती घिल्डियाल, उमा कौशल, रेणु बिष्ट, तारा पंत, किरन धवन, बबीता कौशल, कमला उप्रेती, सुधा कौशल मौजूद रहे। इधर, राजेंद्रनगर में व्यापारियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता लच्छू गुप्ता, राजेंद्रनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष डीडी अरोड़ा, हरीश गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रशांत, विकास अरोड़ा, मयंक गुप्ता, शरद गर्ग, पूरनचंद घिल्डियाल, ललित साहनी, मुकेश, उमेश रावत आदि मौजूद रहे। वहीं, गोर्खा संघ चंद्रबनी ने धूमधाम ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। अध्यक्ष मोहन सिंह थापा, प्रेम सिंह थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *