Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

नगर निगम की टीम ने नकरौंदा से हटाया अतिक्रमण

देहरादून।

निगम की टीम ने बुधवार को नकरौंदा में अतिक्रमण हटाया। यहां कुछ लोगों ने अवैध रूप से टिन शेड का निर्माण कर रखा था। जबकि कॉलम डालकर करीब चार सौ बीघा भूमि को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा था। कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि विनय प्रताप सिंह ने बताया कि दोबारा अवैध निर्माण करने का प्रयास किया गया तो निगम संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएगा। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने का भी प्रयास किया। लेकिन कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद सब शांत हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *