Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सैनिक कल्याण अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया 

बागेश्वर। सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर निदेशक को शिकायती पत्र भेजा। साथ ही मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। शनिवार को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी नारेबाजी कर आक्रोश जताया। कर्मच‌ारियों ने कहा उन्हें अधिकारी की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा है। उनके साथ गाली-गलौज की जा रही और व्यक्तिगत कार्य भी करवाया जा रहा है। जिस कारण कई कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं और उनका मनोबल गिराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने निदेशक से मामले का संज्ञान लेने और निदान करने की मांग की। यहां कमला तिवारी, मनोज कुमार, महेश राम, किशन सिंह, उमा देवी, दान सिंह रहे। इधर, जिला सैनिक एवं पुनर्वास कल्याण अधिकारी रंजीत सेठ ने कहा उन्होंने किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्रता नहीं की। कर्मचारियों को अनुशासन का पालन करने को कहा है। जो नौकरी का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *