Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

महिलाओं-छात्राओं को गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दी

विकासनगर। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सहसपुर थाना पुलिस ने गौरा शक्ति ऐप के सबंध में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं व महिलाओं को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने गौरा शक्ति ऐप को गौरा शक्ति ऐप फोन में डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन कर ऐप के सबंध में जानकारियां दी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सहसपुर थाना पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में छात्राओं व महिलाओं को गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। एप डाउनलोड करवाने के साथ ही रजिस्ट्रेशन किया। पुलिस की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने औद्योगिक क्षेत्र लांघा की विभिन्न कंपनियों में जाकर महिला कर्मियों को भी ऐप के बारे में जानकारी दी और ऐप को डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया। ऐप में महिलाओं से संबंधित अपराधों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने व तत्काल पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है आदि सुविधाओं के बारे में बताया। थानाध्यक्ष सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि लगातार महिलाओं, छात्राओं को ऐप की जानकारी देकर ऐप को डाउनलोड कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *