Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सड़क हादसे में किसान की मौत

रुद्रपुर। शांतिपुरी नगला बाईपास हाईवे पर शुक्रवार को हुई कार व कैंटर की भिड़ंत में कार सवार शांतिपुरी निवासी किसान की मौत हो गई। शांतिपुरी नंबर चार जयग्राम निवासी बहादुर सिंह कोरंगा व रिश्तेदार शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम निवासी पान सिंह कोरंगा हल्द्वानी से वापस शांतिपुरी आ रहे थे। नगला के पास उनकी कार सामने से आ रहे एक कैंटर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीण विक्की पाठक अपने निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर घर भेजने के साथ ही घायल पान सिंह को दूसरे दिन जांच के लिए बुलाया था। लेकिन शनिवार सुबह अस्पताल जाते समय पान सिंह की तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गयी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार देर शाम गौला नदी तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *