Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटी कार

हरिद्वार। नववर्ष की पार्टी से लौट रहे युवकों की कार भेल क्षेत्र में नीलगाय के अचानक आगे जाने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार युवकों को चोट तक नहीं आई, जिन्हें राहगीरों ने तुरंत ही कार से बाहर निकाल लिया। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार को तुरंत क्रेन की मदद से हटाकर सड़क किनारे पार्क कर दिया। रानीपुर पुलिस के अनुसार दुर्घटना भेल सेक्टर पांच में केंद्रीय स्कूल के बाहर घटित हुई। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात कार सवार युवक विपिन कुमार, प्रशांत कुमार निवासी निवासीगण जगदीशनगर ज्वालापुर एवं विनोद कुमार निवासी सेक्टर एक भेल पार्टी से वापस लौट रहे थे। कार के स्कूल के बाहर पहुंचते ही अचानक सामने एक नीलगाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप कार पलट गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया कि यवुकों को बिल्कुल भी चोट नहीं आई। बताया कि क्रेन की मदद से कार को हटाया गया। युवकों को घर जाने दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *