Friday, October 16, 2026
UTTAR PRADESH

पड़ोसी को मामूली विवाद में चाकू मारकर घायल किया

लखनऊ
सादातगंज थाना क्षेत्र के मोज़ज़्म नगर में रविवार की दोपहर एक सिरफिरे पड़ोसी ने पड़ोसी की पीठ में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। पड़ोसी द्वारा पड़ोसी पर चाकू से किए गए जानलेवा हमले की सूचना पाकर अंबरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पड़ोसी पर हमला करने वाले सिरफिरे को सआदतगंज पुलिस ने चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी 45 वर्ष की रईस बाल्मीकि अपनी पत्नी सुनीता बाल्मीकि तीन बेटे बॉबी, रितिक, हर्ष , और बेटी रिया के साथ सआदतगंज थाना क्षेत्र के मोज़ज़्म नगर में रहते हैं । रविवार की दोपहर रईस बाल्मीकि की बेटी रिया अपने घर के बाहर सफाई कर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाले रफीक ने रिया से गाली गलौज शुरू कर दी । बेटी से अभद्रता कर रहे रफीक का जब रिया के पिता रईस बाल्मीकि ने विरोध किया तो रफीक ने उनकी पीठ पर चाकू से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इंस्पेक्टर सआदतगंज बृजेश यादव ने बताया कि घायल रईस बाल्मीकि की तहरीर पर रफीक के खिलाफ जानलेवा हमला करने और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर हमलावर रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि रईस बाल्मीकि पर जानलेवा हमला करने बाला रफीक अक्सर मोहल्ले में लोगों से लड़ाई झगड़ा और दबंगई किया करता है । मोज़ज़्म नगर में पड़ोसी द्वारा पड़ोसी पर किए गए जानलेवा हमले की खबर के बाद अंबरगंज चौकी इंचार्ज तौहीद अहमद तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायल रईस बाल्मीकि को इलाज के लिए अस्पताल भेजा रईस बाल्मीकि की हालत अब खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *