Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सोमवती अमावस्या का स्नान आज

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व आज है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। इस कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने हरिद्वार पहुंचते हैं। सुबह चार बजे से श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा घाटों पर स्नान करने पहुंचते हैं। आज के दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित और ज्योतिषाचार्य पंडित प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि स्नान करने का शुभ योग सुबह छह बजे से आठ बजे तक और अभिजीत काल मे दोपहर 12 बजे से एक बजे तक है। सोमवती अमावस्या पर महिलाएं सूत से पीपल की 108 परक्रिमा करती है। साथ ही पति और परिवार की दीर्घायु की कामना करती है। विष्णु और लक्ष्मी के निमित सोमवती अमावस्या पर कार्य होते हैं। सोमवती अमावस्या पर जिन लोगों के घर के आसपास पीपल नहीं है। वह चांदी के पीपल का दान करते हैं।
ऐसे करें गंगा स्नान
हरिद्वार। प्रतीक मिश्रपुरी का कहना है कि स्नान से पहले गंगा को प्रणाम करें। गंगा में तीन, पांच और सात डुबकी लगाएं। गंगा स्नान के बाद पीपल की परिक्रमा करें। अन्न, वस्त्र आदि का दान करें। जो लोग दान नहीं कर सकते हैं। वह गंगा का जल लेकर गंगा को अर्पण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *