प्रतापनगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक में मंथन

नई टिहरी। प्रतापनगर भाजपा मंडल की पहली कार्यसमिति की बैठक प्रतापनगर के देवल में संपन्न हुई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य खेम सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मुख सरकार की जनकल्याणकारी योजना को रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी पकड़ लगातार मजबूत करने में लगा है। देश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। जिसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। बैठक में मंडल प्रभारी रामकुमार कठैत, जिला उपाध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, मंडलध्यक्ष त्रिलोक रावत, मंडल उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर पैन्यूली, शिव बिष्ट, राजेन्द्र रावत, राजपाल मिश्रवाण, महामंत्री विवेक भट्ट, मुरारी सिंह रागड़,धनवीर रावत, उम्मेद रावत,नपं अध्यक्ष भरोशी देवी, जिपंस प्रमिला उनियाल, शरद बिष्ट, प्रीति डिमरी,चंदन बगियाल,राहुल राणा, जब्बर सिंह ,सोहनपाल पंवार, सोबन रावत, राम परमार, राकेश सिंह, पृथ्वी सिंह, आरती आर्य, सुरेश आर्य सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *