Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

दूसरे दिन भी बंद रहा काउंटर

रुड़की। सिविल अस्पताल में दूसरे दिन भी एक ही काउंटर पर ओपीडी के पर्चे बने। शुक्रवार को सामान्य मरीजों के पर्चे जिस काउंटर पर बनते हैं उसका प्रिंटर खराब हो गया था। कंप्यूटर पर मरीज का नाम फीड करने के बाद जब उसका प्रिंट निकाला गया तो मशीन प्रिंटर खराब मिला। शनिवार को भी प्रिंटर ठीक नहीं हो पाया। इसके बाद काउंटर को नहीं खोला गया। जिस काउंटर पर गर्भवतियों के पर्चे बनते हैं उसी में शनिवार को दूसरे दिन भी सभी मरीजों के पर्चे बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *