STATE NEWSUTTARAKHAND

संवैधानिक रैली में ताड़ीखेत ब्लॉक से होगी शत-प्रतिशत भागीदारी

 

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आगामी 16 अप्रैल को अल्मोड़ा में प्रस्तावित संवैधानिक रैली की सफलता के लिए ताड़ीखेत में विकासखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। तय किया गया रैली में ताड़ीखेत से शत-प्रतिशत भागीदारी दी जाएगी। संकुल संयोजकों को उनके मंडलों से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी से जल्द संघर्ष शुल्क जमा कराने की अपील की गई, जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। यह भी निर्णय लिण गया कि संवैधानिक रैली में ब्लॉक से सभी प्रतिभागी स्वयं के खर्च से रैली में हिस्सा लेने जाएंगे। बैठक में समन्वय समिति की तरफ से रैली की सफलता की दिशा में कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक की अध्यक्षता हरीदत्त पपनै और संचालन मनोज पाठक ने किया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी सहित प्रकाश जोशी, जीवन तिवारी, प्रदीप गोस्वामी, प्रकाश तिवारी, त्रिलोचन जोशी, मोहिंदर खाती, सुधांशु जौहरी, अरविंद कुमार, हिमांशु जोशी, गणेश चंद, दीपक सिंह नेगी, चंद्र कुमार पपनै, पुष्पा उपाध्याय, लक्ष्मी आर्य, जगत सिंह रावत, हरीश सिंह बिष्ट, कुबेर रौतेला, दिनेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *