Friday, October 16, 2026
UTTARAKHAND

उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलपति और डॉ. चौधरी सम्मानित  

हरिद्वार। राजस्थान के जोधपुर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विवि ने उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी एवं शरीर रचना विभागाध्यक्ष डा. नरेश कुमार चौधरी को सम्मानित किया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विवि में शरीर रचना विभाग द्वारा मर्म चिकित्सा पर आधारित राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उत्तराखण्ड आयुर्वेद विवि के कुलपति एवं शरीर रचना विभागाध्यक्ष को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मर्म चिकित्सक प्रो सुनील कुमार जोशी ने रोगियों का उपचार और सम्पूर्ण शरीर के अति महत्वपूर्ण 107 मर्म बिंदुओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी। प्रो. सुनील कुमार जोशी ने कहा कि मर्म चिकित्सा प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की ही एक विशिष्ट विधा है जो विभिन्न रोगों एवं अन्य जटिल बीमारियों मे तत्काल राहत प्रदान करती है। राधाकृष्णन आयुर्वेद विवि के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि आयुर्वेद में औषधियों से विभिन्न रोगों की चिकित्सा की जाती है। परन्तु मर्म चिकित्सा से अनेक जटिल से जटिल रोगों की औषधिरहित चिकित्सा भी सफलता पूर्वक की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *