पॉलीथिन के दुष्परिणाम बताए
पिथौरागढ़। विण ब्लाक के पंचायत कर्मियों ने व्यापारियों व महिलाओं को पॉलीथिन के दुष्परिणाम बताए। बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी नरेंद्र पोखरिया व सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीपक कुमार के नेतृत्व में कासनी,सुजई,पंचायत कर्मियों ने स्वच्छता सप्ताह के तहत जागरुकता अभियान चलाया। लोगों व व्यापारियों को सूखे व गीले कपडे को अलग-अलग संग्रहण करने की अपील की। इस दौरान सहायक खण्ड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ पाण्डेय, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ऊषा बिष्ट,प्रीति आर्या व आंगनबाडी कार्यकत्रियां मौजूद रही।
