Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पूजा ने नेशनल चैपिंयनशिप खेल टॉप-8 में जगह बनाई

चम्पावत। बनबसा निवासी पूजा महर ने इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन की ओर से मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल दिखा भारत के टॉप-8 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई। मेडल राउंड में पूजा को हार का सामना करना पड़ा।
12 से 16 अगस्त तक नासिक, महाराष्ट्र में आयोजित 11वीं सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए पूजा ने शानदार खेल दिखाया। भारत के टॉप-8 खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह पक्की कर उत्तराखंड प्रदेश को मार्शल आर्ट खिलाड़ी पूजा ने गौरवान्वित किया है। पूजा ने इस साल गोवा में होने जा रहे 37वीं नेशनल गेम्स 2023 के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। पूजा जिले की पहली खिलाड़ी होंगी जो गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर प्रतिभाग करेंगी। कोच विजय रावत ने बताया कि पूजा इससे पूर्व कराटे की नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं। पूजा महर की उपलब्धि पर अधिकारियों समेत साथी खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *