Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

महिला कांगेस की जिलाध्यक्ष के पति को दी श्रद्धांजलि

रुड़की। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्षा रश्मि चौधरी के पति के अकस्मात निधन पर काफी संख्या में कांग्रेसी नेता समेत अन्य लोग उनके निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन सुरेंद्र सिंह चौधरी का पार्थिव शरीर रश्मि चौधरी के जादूगर रोड स्थित निवास से मालवीय चौक शमशान घाट ले जाया गया। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मालवीय चौक स्थित शमशान घाट पहुंचकर रश्मि चौधरी के पुत्रों को सांत्वना दी। इस दौरान विधायक फुरकान अहमद, प्रदीप बत्रा, ममता राकेश, भावना पांडे, गौरव चौधरी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, नवीन जैन, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *