Friday, October 16, 2026
OTHER NEWSSTATE NEWS

झारखंड में सड़क हादसा, दो बच्चों की मौत

दुमका

झारखंड के दुमका जिले में एक ट्रक के सड़क किनारे स्थित एक दुकान में टक्कर मार कर पलट जाने से सात वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अ‎धिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना र‎विवार को मसलिया में हुई, जब एस्बेस्टस से भरा ट्रक दुकान में घुस कर पलट गया। उन्होंने बताया कि तीन बच्चे दुकान के पास खेल रहे थे जो ट्रक की चपेट में आ गए। कुमार ने बताया कि तीन बच्चों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी ने कहा कि दुर्घटना में ट्रक चालक भी जख्मी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *