Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

युवक की हत्या के आरोप में दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

काशीपुर

कहासुनी के चलते चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने युवक के दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र के सूत मिल कॉलोनी निवासी पुनीता देवी पत्नी अरुण कुमार साहनी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 8 अक्तूबर की शाम उसका पति और उसके दोस्त पवन, प्रेम, आलम बहल्ला पुल के पास स्थित वर्मा की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसका पति, प्रेम और पवन घर की तरफ आने लगे। इसी दौरान आलम पुत्र आस मोहम्मद निवासी कचनाल गुसाई ने अरुण के पीछे से पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद उसने पेट व दूसरे हाथ की कोहनी पर भी चाकू मार दिया। इसके चलते अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। अरुण को एंबुलेंस की मदद से एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अरुण को जॉली ग्रांट अस्पताल ले गए। जहां शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आलम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *