विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी बढ़ चढ़कर करें प्रतिभाग: अमित शाह
अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी ने सांसद कार्यालय, शैलेष होटल अल्मोड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार के विकास कार्यों को रथ यात्रा के तहत जानकारी देते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है, रथ यात्रा ग्रामीण इलाकों से नगर में प्रवेश करेगी, सभी को जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी। नगर प्रभारी जिला मंत्री दीपक साह ने कहा कि इस यात्रा से सभी वर्गों को लाभ होगा, सभी केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी मिलेगी। अमित साह मोनू ने सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार के विकास व स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकारी योजनाओं के पंजीकरण करवाने हेतु सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी। अमित साह ने इस यात्रा के मकसद व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में लोगों को एकत्र करना, विकसित भारत का संकल्प लेना, लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाना, सरकारी योजनाओं के फार्म भरवाना, साहित्य वितरण करना व माय भारत पोर्टल पर युवाओं का पंजीकरण करवाना है। यहाँ बैठक में जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, नमो एप संयोजक कृष्णा सिंह, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी, नरेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, दिनेश मठपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू व संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी एवं अर्जुन बिष्ट द्वारा किया गया।
