Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

रुड़की

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक व्यक्ति की लाखों रुपये कीमत की जमीन हड़प ली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को अलीगढ़ निवासी पुनीत ने तहरीर देकर बताया कि मई 1991 में एक जमीन शेरपुर में खरीदी गई थी। जिस पर वह निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप है कि अशोक सैनी अपने साथियों के साथ मौके पर आकर कब्जा करने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि अशोक सैनी, विकास कुमार, अरविंद, सचिन रोड़, मुनेश निवासी रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *