Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

सहारनपुर का गैंगस्टर ‘गट्टू’ तमंचे संग दून से गिरफ्तार

देहरादून

सहारनपुर का महज चार फीट लंबा गैगस्टर दून में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ सहानपुर जिले में लूट के दो और गैंगस्टर का एक मुकदमा दर्ज है। उससे पुलिस ने एक देशी तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उसे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम टोंस ब्रिज से जड़ी बूटी फार्म जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक आरोपी पुलिस को देकर वापस भागने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस ने घेरा बनाकर पकड़ लिया। उसकी पहचान अमित उर्फ गट्टू (22) पुत्र जसवीर सैनी निवासी सुहाखेड़ी, सरसावा जिला सहारनपुर के रूप में हुई। उससे तमंचा और जिंदा कारतूस मिलने पर आरोपी खिलाफ केस आर्म्स ऐक्ट का केस प्रेमनगर थाने में दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि इस साल आरोपी के खिलाफ सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थाने में लूट के दो और गैंगस्टर का एक मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया कि उसका परिचित छात्र यहां एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रहा है। उसका रौब बनाने के लिए आरोपी पिस्टल लेकर दून पहुंचा था। आरोपी यहां कुछ दिन रहने की फिराक में भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *