Friday, October 16, 2026
STATE NEWSUTTARAKHAND

चमोली पुलिस ने झारखंड से किया ठग को गिरफ्तार

चमोली

चमोली पुलिस ने 6.20 लाख रूपये के साइबर क्राइम के ठग को झारखंड से गिरफ्तार किया है। बीती 14 सितम्बर को नंदन सिंह निवासी ग्राम पगना थाना नंदा नगर घाट ने थाना नन्दानगर पर तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 9 सितम्बर को उसके साथ 6.20 लाख की ऑनलाइन ठगी की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पीड़ित पक्ष से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, एचडीएफसी बैंक और साइबर सेल गोपेश्वर से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए। साक्ष्य संकलन के दौरान पता चला कि वादी के 6 लाख 20 हजार रुपए दुमका झारखंड के दो खाते हमीद मियां निवासी काठीकुंड और हुसैन अंसारी निवासी काठीकुंड व मध्य प्रदेश ग्वालियर के एक खाते में ट्रांसफर हुए हैं।
बैंक डिटेल व सर्विलांस के आधार पर 11 दिसंबर को पुलिस टीम दुमका झारखंड पहुंची। यहां एचडीएफसी बैंक व एसबीआई बैंक दुमका झारखंड से उन एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकाली गई। स्थानीय पुलिस और मुखबिर की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी हमीद पुत्र गफूर मिंया निवासी ग्राम बिछिया पहाड़ी थाना काठीकुंड उम्र करीब 55 वर्ष को 14 दिसंबर को गिरफ्तार कर 15 दिसंबर को स्थानीय न्यायालय दुमका के समक्ष 5 दिवस के ट्रांजिट रिमांड पर लिया। आरोपी हमीद के खाते में दो लाख दस हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे।
एसपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 2500 रुपए पारितोषिक देने की घोषणा की। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह थानाध्यक्ष नंदानगर घाट, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, नरेश, अंकित पोखरियाल, कांस्टेबल राजेन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *